Trend On Times

2026 Renault Duster: होने वाली है,आपकी पसंदीदा SUV जानें- कीमत, माइलेज, इंजन और परफॉरमेंस

2026 Renault Duster जो एक शानदार SUV है, उसकी अनुमानित कीमत भारत में Rs. 9.50 – 19.00 लाख ( Ex -Showroom ) हो सकती है। Renault Duster की अधिकारिक कीमत मार्च 2026 में की जायेगी। Renault Duster 3 इंजन विकल्पों 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.8-लीटर हाइब्रिड के साथ मार्केट में देखने को मिलेगी,

Renault Duster Price in India

Renault Duster की कीमत अभी ऑफिशियली अभी बताया नहीं गया है। अभी अनुमानित कीमत दिया गया है, Renault Duster असली कीमत मिड-मार्च में आ जायेगा। इसकी Pre-Booking 26 जनवरी को ही शुरू हो गयी, ₹21,000 टोकन Ammount के साथ। अभी उसकी अनुमानित कीमत भारत में Rs. 9.50 – 19.00 लाख ( Ex -Showroom ) बताया जा रहा है। नीचे दिए गए Table में आपको अलग-अलग वेरिएंट के अनुमानित Ex-Showroom कीमत और अनुमानित On-Road कीमत बताया गया है-

वेरिएंटअनुमानित Ex-Showroom कीमतअनुमानित On-Road कीमत
एंट्री पेट्रोल (Base मॉडल)₹10 लाख से ₹12 लाख₹11 लाख से ₹13 लाख
मिड-रेंज पेट्रोल वेरिएंट₹12 लाख से ₹14 लाख₹13 लाख से ₹16 लाख
टॉप / टर्बो पेट्रोल वेरिएंट₹14 लाख से ₹16 लाख₹15 लाख से ₹18 लाख
टॉप हाइब्रिड / प्रीमियम वेरिएंट₹16 लाख से ₹20 लाख₹18 लाख से ₹23 लाख से ज्यादा
ये कीमतें अनुमानित है, कंपनी के ऑफिसियल घोषणा के बाद ही असली प्राइस खुल के आएगी, दिए गए टेबल में कीमत ex-showroom और on-road लांच के समय अन्य चार्जेज जैसे – RTO टैक्सेज, इंसोरेंस,कलर,अलग-अलग शहरों के हिसाब से कीमत आगे पीछे हो सकती है।

Renault Duster India Launch – 26 जनवरी 2026

Renault Duster India Launch, यह 3rd जनरेशन मॉडल है जो भारत hiatus के आने के 4 साल बाद 26 जनवरी को पेश किया गया है। इसे भारत और ग्लोवली दोनों के लिए तैयार किया गया है। भारत के Chennai में इसके लॉन्चिंग इवेंट को रखा गया था,जहाँ इसे बहुत ही Advance Features के साथ Renault Duster को पेश किया गया। Duster ने इसकी डिलीवरी 2026 शुरू कर देगी। कुछ स्रोतों की जानकारी अनुसार Duster अपनी बेस और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी Mid – अप्रैल 2026 में कर सकती है। इसकी Hybrid Varient की डिलीवरी आने वाली फेस्टिव सीजन Diwali के आस पास अक्टूबर / नवंबर के बीच कर सकती है।

Renault Duster

2026 Renault Duster

Image Source: Renault Duster Official

2026 Renault Duster Engine और Performance

2026 Renault Duster Engine 3 वेरिएंट में 1.0L टर्बो पेट्रोल (TCe 100), 1.3L टर्बो पेट्रोल (TCe 160) और 1.8L हाइब्रिड GDi टर्बो पेट्रोल उपलब्ध है। Duster Engine के पावर की बात करे तो इसके बेस वेरिएंट में 98 bhp, मिड और टॉप वेरिएंट में 160 bhp और इसके टॉप वेरिएंट ( स्ट्रांग हाइब्रिड ) में 160 bhp की पावर होगी। साथ ही ये तीनो इंजन क्रमशः 160 Nm, 280 Nm और 172 Nm के टॉर्क को जेनेरेट करेंगे। Renault Duster के टॉप मॉडल में 3 ड्राइव मोड (EV मोड / पेट्रोल मोड / कंबाइंड मोड) के साथ पेश होगी। इसके Hybrid Varient में 2 Electric मोटर होंगे जबकि इसके बेस और मिड टॉप वेरिएंट में एक भी Electric मोटर नहीं होंगे। ओवरआल देखा जाता है कि इसके टॉप मॉडल में बहुत सारे फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है।

Renault Duster Safety मानक क्या होगी –

अक्सर हम सभी गाड़ी खरीदते वक्त ये जरूर बात करते है कि क्या ये गाड़ी सभी सुरक्षा मानक पे खरा उतरता है या नहीं या फिर इसमें कितने प्रकार के सेफ्टी फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपकी पसंदीदा SUV Renault Duster की सभी सेफ्टी मानक को जानते है –
Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस SUV को 3-Star की रेटिंग मिली है जो एक एवरेज अच्छा मानक है। इसमें 6 Airbags के साथ सामने बैठे यात्री के अलावा बाकी को भी टक्कर के दौरान सुरक्षा देती है। नई Duster 2026 में Level-2 ADAS फीचर्स की भी उम्मीद है, बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें Features में (AEB), Lane Keep Assist, Blind Spot Warning, Traffic Sign Recognition ये बहुत ही धांसू किस्म के सेफ्टी है जो ह्यूमन बॉडी को को अपने लाजबाब फीचर्स से सुरक्षित रखेगा। Euro NCAP के crash test रिपोर्ट में पैसेंजर्स कम्पार्टमेंट बहुत ही स्टेबल रहा है। एक अच्छी बात है कि सभी वेरिएंट में ESC, ABS+EBD, Hill Assist, 360° कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट अंकर और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेगा।

इसी तरह ट्रेंडिंग खबर के लिए हमारे होमपेज विजिट करे….

Exit mobile version